The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दो दिनों से 5 गांव अँधेरे में डूबे, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Spread the love

कांकेर। भीषण गर्मी में चारामा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। पिछले दो दिनों से 4 -5 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर गिरहोला, नवागांव, चारभाटा, सिरसिदा और अन्य गांवों में आंधी तूफान और तेज बारिश के बाद से बंद हुई बिजली अब तक बहाल नहीं हो पाई है। बिजली गुल होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके कारण पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
गर्मी में बिजली न होने से लोग देर रात जनरेटर की व्यवस्था कर अपने घर के बोर कनेक्शन जोड़कर पानी भर रहे हैं। जनरेटर के अभाव गांव का हैंडपंप ही सहारा है। यहाँ सुबह 4:30 बजे से ही पानी के लिए लंबी लाइन लग रही हैं। कई हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *