The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई से की मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Spread the love

जिले में भाई भाई में मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्व. गौरीशंकर अग्रवाल निवासी अग्रोहा मार्ग कोरबा द्वारा मृत्यु पूर्व वसीयत बनाकर अपनी प्रॉपर्टी अपने दोनो बेटे संजय अग्रवाल व संतोष अग्रवाल में बांट दिया। जिसमें पहंदा स्थित पुरानी फैक्ट्री की भूमि को भी दोनो में बांट दिया। जिसका उल्लेख वसीयत में है। संतोष अग्रवाल का बैंक में लोन होने और न पटाने के कारण डीआरटी से कुछ लोग संतोष की भूमि में अपना कब्जा लेने आए थे । उसी समय संजय अपनी भूमि पर आया तो संतोष उसके पुत्र अनमोल अग्रवाल द्वारा अपने साथ लाए सुपरवाइजर राजेन्द्र सिंह के साथ मिलकर मारपीट करने लगे इतना ही नहीं संजय के चौकीदार को बाहर भगा दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए राजेन्द्र सिंग व संतोष संजय के पीछे आये तब संजय वहा से भागकर उरगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor