The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक की जांच शुरू

Spread the love

THEPOPATLALप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए तीन मेंबर्स की केंद्रीय कमेटी पंजाब पहुंच गई है। टीम सबसे पहले उसी जगह पहुंची, जहां पीएम मोदी का काफिला रुका था। इसके बाद टीम बीएसएफ के फिरोजपुर कैंप में गई। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी इंद्रबीर सिंह और एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस को यहीं तलब कर उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा उस दिन काफिले के आगे जाम वाली जगह पर तैनात रहे पुलिस कर्मचारियों से भी टीम पूछताछ कर रही है। इसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से पीएम सिक्योरिटी का जिम्मा देख रहे एडीजीपी. नागेश्वर राव और पंजाब के कार्यकारी डीजीपी सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor