The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

स्पंज आयरन प्लांट पर आरोप प्रत्यारोप, मंत्री वर्मा ने कहा गांव वाले चाहे तो एनओसी दे न चाहे तो न दें

Spread the love

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलदा में स्पंज आयरन प्लांट लगाने के लिए कथित फर्जी एनओसी के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद पर राजस्व मंत्री Tanka Ram Verma ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि यदि कहीं भी गलत हुआ है तो उसकी जांच होनी चाहिए और गांव के लोग चाहें तो एनओसी दें या न दें, यह उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने या न लगाने का निर्णय पंचायत और स्थानीय लोगों पर निर्भर करता है और नियमों के अनुसार ही प्रक्रिया आगे बढ़ती है। वहीं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई हैं, ऐसे में देशहित में ईंधन का कम उपयोग करना चाहिए और जहां आवश्यक हो वहां सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *