The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रतनपुर में वन विभाग का छापा, 14 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त

Spread the love

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण, शिकार और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंध संचालक प्रेमकुमार के निर्देश पर प्रदेश के सभी परियोजना मंडलों में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही है, जिसका सकारात्मक असर वन सुरक्षा पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में कोटा परियोजना मंडल के परिक्षेत्र भैंसाझार अंतर्गत रतनपुर के जूनाशहर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सूअर के मांस की अवैध बिक्री का मामला पकड़ा। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 17 मई को वार्ड क्रमांक 15 जूनाशहर निवासी सूरज मरावी के घर पर दबिश दी गई। तलाशी वारंट जारी होने के बाद वन विभाग, पुलिस बल, स्थानीय पार्षद, पंचगण एवं आसपास के लोगों की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई, जहां से 14 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद कर जब्त किया गया। इस मामले में वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। जब्त मांस के नमूनों को लैब परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *