The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ज्वेलर्स प्रवाल सोनी ने लगाईं फांसी

Spread the love

रायपुर। श्री ज्वेलर्स के संचालक अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घर में ज्वेलर्स अशोक पोद्दार व उसके बेटे प्रवाल ही रहा करते थे। घटना की खबर लगते ही सराफा बाजार में हडकंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के साथ सुसाइड किए जाने की वजह पर प्रारंभिक पूछताछ भी कर रही है। कारोबार से संबंधित किसी विवाद पर भी पड़ताल कर रही है पुलिस,फिलहाल पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।
शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक सदमे और लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी पिछले एक साल से गहरे मानसिक अवसाद में थे।दरअसल, प्रवाल के 12 साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी सोना सोनी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों घटनाओं के बाद से प्रवाल पूरी तरह टूट गए थे।घर से पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत बेटे की याद आने का जिक्र किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor