The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाइक से 10 किलो गांजे की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलौदाबाजार में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वालों, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों लखन वर्मा और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक पर गांजा लेकर जा रहे हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पिट्ठू बैग से 10.204 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor