The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सिंधी अकादमी अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने अमित चिमनानी से की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर। सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने भाजपा प्रवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चिमनानी से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान सिंधी अकादमी के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। अमित चिमनानी ने सुषमा जेठानी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अकादमी सिंधी समाज की संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *