The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पटरी से उतरी मालगाड़ी,रेल्वे प्रशासन जांच में जुटी

Spread the love

राजनांदगांव। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के मार्ग में साल्हेकसा-दर्रेकसा के बीच गुरुवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक बोरतलाव स्टेशन से आगे बढऩे के बाद जैसे ही दर्रेकसा स्टेशन से मालगाड़ी निकली, उसके कुछ दूर में एक वैगन पटरी से उतर गई। डी-रेल होने से डाउन दिशा की ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक डी-रेल की घटना के बाद टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची। रेल्वे प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। उधर लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। तारसा पैसेंजर को डोंगरगढ़ तक लाया गया। वहीं निपनिया लोकल को रद्द कर दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *