The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

में आज प्रभु श्रीराम के नौनिहाल में मैं आया हूं मेरा सौभाग्य-अमित शाह

Spread the love

कोरबा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकाप्टर अपने निर्धारित समय 30 मिनट विलंब से इंदिरा स्टेडियम स्थित हेलीपेड में उतरा। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह भी थे। हेलीपेड में स्वागत उपरांत शाह व डा रमन सभास्थल पर बने मंच पहुंचे।अमित शाह ने मंच में पहुंचते ही पूछा सरकार बदलनी है कि नहीं बदल रही है में आज प्रभु श्रीराम के नौनिहाल में मैं आया हूं मेरा सौभाग्य है सर्वमंगला माता व कर्मा माता को प्रणाम कर संबोधन की शुरुआत।अटल जी ने अलग राज्य बनाया, ढाई- ढाई साल की लड़ाई की वजह से राज्य में विकास प्रभावित है। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने गरीबी बेरोजगारी और नक्सलवाद देने का काम किया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगो से पूछता हूं कि रमन सिंह के पहले लोगो तक चावल आता था क्या। छत्तीसगढ़ में सड़क नहीं थी आदिवासियों के हाथ में हथियार व नक्सलवाद था। हमने छत्तीसगढ़ के अंदर गांव- गांव में बिजली भेजने का काम किया छत्तीसगढ़ की सड़कों को चुस्त दुरूस्त किया।
घर घर बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया।भूपेश बघेल के राज में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। माफिया जंगल साफ कर रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी तो नहीं हटी, गरीब हट गए

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor