The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एसईसीएल डिप्टी मैनेजर की मौत

Spread the love

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी स्थित चाइना ब्लॉक में बीती रात 11:30 बजे एक क्वाटर में गैस सिलेंडर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़ंकप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा क्षेत्र दहल गया। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
शुरूआती जांच में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसे की वजह सामने आ रही है। फोरेंसिक और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए बुला लिया गया है। .
डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन एसईसीएल को अनुभवी अधिकारी माना जाता था। इस घटना की खबर मिलने के बाद से एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारी और मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *