The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

माँ से विवाद के बाद बेटे ने पीटकर मार डाला

Spread the love

सक्ती। सक्ती जिले में एक बेटे ने घरेलू विवाद के बाद अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना डभरा थाने की है। मृतका की पहचान तिहारिन बाई के रूप में हुई है, जो कि भेड़िकोना गांव की रहने वाली थी। पड़ोसियों ने बताया कि रात में मां -बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लड़का हिंसक हो गया और उसने अपनी मां की बुरी पिटाई कर दी। इस पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *