बड़ी खबर : एनी डेक्स एप डाउनलोड करवाकर खाते से आनलाईन 1लाख 25 हजार की ठगी,धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। क्रेडिट कार्ड बंद करने कहने पर महिला को एनी डेक्स एप डाउनलोड करवाकर खाते से आनलाईन 1 लाख 25हजार का ट्रांजेक्शन कर ठगी कर लिया। मामले की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक कालोनी सुंदर नगर रायपुर निवासी रजनी सोनी 41वर्ष पिता स्व.रामकृष्ण सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक्सीस बैंक से उसे क्रेडिट कार्ड उसे मिला था,जिसे वह एक्टीवेट नही किया था।14 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल करके कहा कि क्रेडिट कार्ड का सर्विस चार्ज लगेगा। तब उसे क्रेडिट कार्ड बंद करवाना है कहा जिसके बाद आरोपी ने उसे एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर अॅानलाईन खाते से अलग—अलग कर 1 लाख 25 हजार रुपये ट्रांजेक्शन कर ठगी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

