Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

24 जून को कबीरधाम की 471 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, रोजगार और आवास योजनाओं पर होगी चर्चा

Spread the love

कबीरधाम जिले की 471 ग्राम पंचायतों और उनके आश्रित ग्रामों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस ग्राम सभा में 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका ग्रामीण योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीणों को नई रोजगार योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार, सात दिनों में मजदूरी भुगतान, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा महिलाओं और युवाओं को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवास प्लस 2.0 की सूची में शामिल हितग्राहियों के नामों का वाचन होगा, पात्रता की जांच और प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। जिले में कुल 1,30,056 सर्वेक्षित हितग्राही सूचीबद्ध हैं। ग्राम सभा में जल संवर्धन, ग्राम संपदा ऐप, स्वच्छता, टीबी मुक्त भारत अभियान और बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। प्रशासन ने ग्रामीणों से ग्राम सभा में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और हितग्राही चयन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor