Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर तेंदुआ,10 दिन के इन्तजार के बाद फंसा पिंजरे में

Spread the love

धमतरी। धमतरी में वन विभाग की टीम ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ लिया है। हाल ही में नवरात्रि पर्व के दौरान श्रृंगी ऋषि दर्शन करने गए उड़ीसा के एक मासूम बच्चे को आदमखोर तेंदए ने अपना शिकार बनाया था। बताया जा रहा है कि एक माह के अन्दर तेंदुए ने क्षेत्र में 3 लोगों को मौत के घाट उतारा है। वन विभाग की टीम लगातार 10 दिन से आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। तेंदुआ को पकड़ने के लिए फारेस्ट की टीम ने 4 अलग- अलग जगह पिंजरा लगाया था। 10 दिन के इन्तजार के बाद तेंदुआ काली गुफा के पास लगे पिंजरे में फंस गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor