The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीसीसी चीफ मरकाम बोले मैं संगठन में मुखिया की भूमिका में हूं मेरे लिए भूपेश और सिंहदेव एक समान

Spread the love

रायपुर। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि मैं न ही भूपेश के साथ हूं और न ही सिंहदेव के साथ। मरकाम ने कहा है कि संगठन का काम है चुनाव लड़वाना और हम उसी की तैयारी में जुटे हुये हैं । मैं संगठन के मुखिया की भूमिका में हूं, संगठन सबके साथ होता है और भूपेश बघेल भी हमारे हैं और सिंहदेव और दूसरे सभी नेता हमारे साथ हैं। चुनाव आते- जाते रहेंगे चुनाव सतत प्रक्रिया है। उन्होने बूथ स्तर पर संगठन के जोर दिये जाने के सवाल पर कहा कि हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। चाहे फिर वह 2023 का चुनाव हो या फिर 2024 का, हम चुनावी प्रक्रिया में जुटे हुये हैं।कहा कि अभी हम अपना काम कर रहे हैं और सरकार अपना काम कर रही है। सरकार के कामों को हम संगठन की तरफ से जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम 2023 में रोडमैप बनाकर सरकार में दोबारा कैसे आए इसको लेकर तैयारी में जुटे हुये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *