The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

1 जुलाई से शुरू होगी वीबी जीरामजी योजना, ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक

Spread the love

प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार 1 जुलाई 2026 से वीबी जीरामजी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना लागू करने जा रही है। योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में ग्राम सभाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बेमेतरा जिले के बेरला जनपद अंतर्गत सांकरा और देवरी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर योजना के प्रचार-प्रसार का अनूठा संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार, आजीविका और गांवों के विकास से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों की जागरूकता और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। अधिकारियों ने ग्राम सभाओं में बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को रोजगार और आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 30 जून तक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों का प्रशिक्षण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही पोस्टर, बैनर, चौपाल, मुनादी, प्रचार रथ और डिजिटल माध्यमों से व्यापक प्रचार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। सरकार को उम्मीद है कि योजना लागू होने के बाद प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *