The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

करोड़ों का स्टॉप डैम पानी में बहा, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्राम मकोड़िया में शिप्रा नदी पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया स्टॉप डैम पहली ही बारिश में बह गया। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं और सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह निर्माण कार्य दो महीने भी नहीं टिक पाया और मामले की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई स्टॉप डैम घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की वजह से प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *