The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

महाकाल मंदिर में OMG-2 की शूटिंग कर रहे है अक्षय कुमार ,पुरोहितों और पुजारी नाखुश

Spread the love

THEPOPATLAL फिल्म स्टार अक्षय कुमार शनिवार सुबह इंदौर पहुंचे। सुबह 9.15 बजे वे चार्टर प्लेन से इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुए। जांच के बाद वे सीधे उज्जैन के लिए रवाना हुए। वे सुबह 10.20 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। अक्षय कुमार केवल एक ही दिन की शूटिंग करने उज्जैन आए हैं। वे रात 11 बजे के पहले ही चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, OMG-2 की शूटिंग के लिए पुरोहितों और पुजारियों को महाकाल में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद गेट नंबर 4 व 5 से श्रद्धालुओं को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पुजारियों-पुरोहितों ने मंदिर प्रशासन की इस कार्रवाई को अनुचित बताया। महाकाल मंदिर को पूरी तरह से फिल्मी सेट के रूप में तब्दील कर दिया गया है। यहां हाथ ठेले लगाए गए हैं। यहां पूजन सामग्री उपलब्ध बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय का सीन इसी से संबंधित है। वे यहां से पूजन सामग्री लेकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को जाएंगे। इसमें उनके साथ अन्य लोग भी शामिल रहेंगे। उज्जैन में फिल्म OMG-2 का 17 दिन का शेड्यूल है। महाकाल मंदिर में फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर कुछ शॉट फिल्माए जाएंगे। महाकाल मंदिर, रामघाट, कालभैरव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर कहानी के हिसाब से शूटिंग होगी। महाकालेश्वर मंदिर सहित संतों के अलग-अलग अखाड़े और शहर के विभिन्न जगहों पर फिल्म के लिए लोकेशन तलाशी गयी है। OMG-2 फिल्म की शूटिंग उज्जैन के अलावा इंदौर में भी होगी। उज्जैन और इंदौर में 7 नवम्बर तक शूटिंग होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *