The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मेडिकल कॉलेज में डीजल खपत और सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Spread the love

शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद में सरकारी वाहन के उपयोग और डीजल खपत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि डीन को शासन से आवंटित वाहन में निर्धारित सीमा से अधिक डीजल खर्च दर्ज किया गया है। दस्तावेजों के अनुसार, डीन डॉ. रेणुका गहिने को आवंटित स्विफ्ट डिजायर वाहन के लिए प्रतिमाह 80 लीटर डीजल की पात्रता तय है, लेकिन जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच 11 माह में रिकॉर्ड के अनुसार 1145 लीटर डीजल की खपत दर्ज की गई, जो निर्धारित सीमा से 265 लीटर अधिक है। इस अतिरिक्त खपत को लेकर प्रशासनिक पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सरकारी वाहन के निजी उपयोग की चर्चाओं के बीच जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले पर स्पष्ट जवाब देने से इनकार किया है। खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए विधानसभा में ध्यानाकर्षण के जरिए कार्रवाई की मांग उठाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor