The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान अम्बिका सिंहदेव और भाजपा नेता भैयालाल राजवाड़े को साथ देख खुश हुए सीएम

Spread the love

कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरिया जिले के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अम्बिका सिंहदेव के साथ पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता भैयालाल राजवाड़े भी साथ थे। उल्लेखनीय है कि भैयालाल राजवाड़े को इस बार अम्बिका सिंहदेव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। और दोनों प्रतिद्वंदियों को एक साथ देखकर मुख्यमंत्री बघेल भी बिना तारीफ किए नहीं रह सके। सीएम ने दोनो की तारीफ न सिर्फ उनके सामने की बल्कि खुद अपने फोन से दोनों नेताओं की तस्वीर भी खींची। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हितों के लिए एक साथ खड़ा होना बड़ी बात है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor