The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन,सीएम ने कीया बड़ा एलान

Spread the love

THEPOPATLAL दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर हैं। केजरीवाल ने आज सुबह हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद केजरीवाल ने बड़ा एलान भी किया। पत्रकारों के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो प्रदेश के सभी लोगों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त में दर्शन कराएंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और मैं चाहता हूं कि हर भारतवासी को ये सौभाग्य मिले। केजरीवाल ने कहा कि हम दो काम करने वाले हैं। पहला हम दिल्ली के अंदर मुख्यमंत्री तीर्थ योजना चला रहे हैं। इसके तहत लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाती है। अब दिल्ली के लोग रामजन्मभूमि के भी मुफ्त दर्शन करेंगे। वहीं, अगर यूपी में हमारी सरकार बनी तो हम सभी प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor