The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर लगाए बड़ा आरोप,देखें पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL मुंबई क्रूज ड्रग्स के में आए दिन एक नया खुलासा हो रहा है। इस केस मे समीर वानखेड़े का रोल प्रभाकर साइल की वीडियो के बाद से कटघरे में खड़ा है, तो वहीं महाराष्ट्र सरकार के मिनिस्टर नवाब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर धावा बोला हुआ है। हाल ही में नवाब मलिक ने अपने ट्वीट में उनको लिखे गए एक पत्र की फोटो शेयर करते हुए कहा है कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की भर्ती नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ धोखाधड़ी है। अब इस पर एनसीबी के डायरेक्टर जनरल अशोक जैन का बयान सामने आया है। अशोक जैन का कहना है कि उन्होंने वो पत्र देखा है, हम इस पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। बता दें कि नवाब मलिक ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट जारी करते हुए कहा था, “एक अनाम एनसीबी अधिकारी से मुझे प्राप्त पत्र की सामग्री यहां दी गई है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं यह पत्र डीजी नारकोटिक्स को भेज रहा हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि इस पत्र को समीर वानखेड़े पर की जा रही जांच में शामिल किया जाए।” नवाब मलिक इससे पहले भी समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगा चुके हैं। नवाब मलिक ने एनसीबी से समीर वानखेड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor