The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

फूलन देवी को किडनैप करने वाले डाकू छेदा सिंह की मौत

Spread the love


एमपी । बीहड़ से संसद तक का सफर तय करने वाली दस्‍यु सुंदरी के अपहरण में शामिल रहे डाकू छेदा सिंह की मौत हो गई। वह टीबी की बीमारी से पीड़ि‍त था। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उसका इलाज चल रहा था। एक जमाने में छेदा सिंह की बीहड़ों में तूती बोलती थी। उसे 24 साल तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वह 1981 में हुए फुलन देवी के अपहरण में शामिल था। 24 साल बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। उस वक्‍त उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 27 जून को इटावा जेल में दाखिल किए जाने के बाद छेदा सिंह की तबि‍यत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था। डाक्‍टरों के अनुसार उसे टीबी की बीमारी थी। सोमवार की शाम इलाज के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही उसकी मौत हो गई। औरैया जिले के थाना अयाना के गांव भातौन के रहने वाले 65 वर्षीय छेदा सिंह को 26 जून, 2022 को चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन वह जिला जेल में दाखिल हुआ था। कुख्यात डकैत विक्रम मल्लाह के ठिकाने से फूलन देवी का अपहरण हुआ था जिसमें छेदा सिंह भी शामिल था। लालाराम गैंग द्वारा फूलन देवी का अपहरण किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor