Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लूटेरे गैंग को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लाखों रुपये के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बेमेतरा। जिले में पुलिस को लूटपाट करने वाले गैंग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। इस गिरोह में 6 लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से 2 मोटर साइकिल, 4 मोबाइल और 2 लाख 90 हजार नगद जब्त किया गया है। पिछले दिनों दो ट्रक ड्राइवरों के साथ लूटपाट और मारपीट हुई थी। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बेमेतरा जिले के रहवासी है। 6 आरोपियों में से 4 महज 20 वर्ष का है। सभी आरोपी मोटरसाइकिल से सवार होकर देर रात्रि को लूट के काम को अंजाम देते थे। ये लोग लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक चालकों को अपना शिकार बनाते थे और उनके साथ मारपीट कर नकद और मोबाइल सहित अन्य किमती सामान लूट लेते थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor