The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhBollywood

एक्ट्रेस सोनिका हांडा विवादों में,आदिवासी समाज ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

रायपुर। टीवी एक्ट्रेस सोनिका हांडा विवादों में आ गई हैं। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सीरियल में जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल से आदिवासी समाज भड़क गया है। समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही प्रदेश भर में एक्ट्रेस के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया गया है। आदिवासी समाज ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल, एक्ट्रेस सोनिका हांडा, जीटीवी पर प्रसारित होने वाले ‘मीत’ धारावाहिक में बबीता अलावत का किरदार निभा रही हैं। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल की ओर से गरियाबंद के थाना शोभा के प्रभारी को शिकायत के साथ ही राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस शिकायत में कहा गया है कि सीरियल में बबीता अलावत का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सोनिका हांडा ने ‘गोंड गंवार’ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल अपशब्द के रूप में किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor