The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरिया पुलिस के निजात अभियान को छालीवुड और बॉलीवुड के सितारों से मिल रहा समर्थन

Spread the love

कोरिया। कोरिया पुलिस के निजात अभियान को छालीवुड और बॉलीवुड के सितारों से समर्थन मिल रहा है। कोरिया पुलिस, छत्तीसगढ़ के ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ अभियान निजात के समर्थन में पद्मश्री अनुज शर्मा, पंडवानी लोक गीत-नाट्य की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई, पद्मश्री डॉ. ममता चन्द्राकर, जाकिर हुसैन, गोपाल के सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी आदि ने अपील की है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षडंगी, राकेश शर्मा, मोना सेन, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा आदि के द्वारा समर्थन दिया गया है। बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों में प्रभुदेवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, कैलाश खेर, सुनील ग्रोवर, वीरेंद्र सक्सेना, भगवान तिवारी आदि ने अपील की है। बता दें कि पुलिस द्वारा इसे लेकर मिशन मोड में कार्रवाई की जा रही है। जुलाई से अब तक नारकोटिक्स के 105 प्रकरणों में 130 की गिरफ्तारी की गई, वहीं अवैध शराब बिक्री में ताबड़तोड़ 481 प्रकरणों में 515 की गिरफ्तारी की गई है। लोगों से लगातार जन-समर्थन मिल रहा है। 165 से ज्यादा जन जागरूकता कार्यक्रम हो चुके हैं, वहीं सैकड़ों नशे के आदी लोगों की हो काउंसिलिंग हो चुकी है। कुछ के इलाज में मदद भी की जा रही है। कोरिया में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निजात में बड़े पैमाने पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor