The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नाबालीक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, गला घोंट कर हत्या की आशंका,जांच में जुटी टीम

Spread the love

जांजगीर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। अर्धनग्न हालत में उसका शव नहर में पड़ा मिला है। वहीं मृतक के गले और नाक पर चोट के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि लड़के की गला घोंट कर हत्या की गई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण निवासी भुनेश्वर कश्यप 16 वर्ष पुत्र राधे श्याम कश्यप अपने मामा नीलेश कश्यप के घर रह रहा था। वह सोमवार देर शाम शौच के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। जब पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस बीच मंगलवार सुबह सूचना मिली कि इमरान माइनर नहर में एक अर्धनग्न शव मिला है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह भुनेश्वर कश्यप का था। उसके गले और नाक पर चोट के निशान मिले हैं। शर्ट गायब थी और पैंट भी आधी नीचे उतरी हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *