The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इंटक जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विकास सिंह के घर पुलिस का छापा

Spread the love

कोरबा। गुरुवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास सिंह के घर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी और उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि ऐसे आरोपी जिन पर कई तरह के अपराध दर्ज है और वह फरार चल रहे हैं। उनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विकास सिंह के घर पुलिस का छापेमारी इसी सिलसिले में विकास सिंह सहित अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। कांग्रेस नेता विकास सिंह, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबियों में माने जाते हैं।वह कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के जिला अध्यक्ष हैं। विकास सिंह कोरबा के मुड़ापार क्षेत्र के एसईसीएल कॉलोनी में रहता हैं। पुलिस की मानें तो फिलहाल विकास फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor