The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चरित्र संदेह के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर धूमा चौक के पास रहने वाले युवक ने रविवार की रात दो बजे अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित पति को पकड़कर थाने में सौंप दिया है। सिरगिट्टी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया है। मामले में स्वजन से पूछताछ कर और जानकारी ली जा रही है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि रविवार की रात तीन बजे सूचना मिली कि धूमा चौक में एक युवक ने अपनी पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आरोपित शिवकुमार कोसले और उसकी पत्नी प्रीति के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हो रहा था। आसपास के लोगों ने दोनों को समझाइश दी। इसके बाद दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। रात दो बजे दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर शिवकुमार ने प्रीति के सिर में फावड़े से वार कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *