The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चोरों की किस्मत खराब ग्रामीण बैंक में चोरी करने घुसे चोरों के वारदात के वक्त लग गई भीषण आग

Spread the love

गरियाबंद। ग्रामीण बैंक में घुसे चोर रुपए तो नहीं ले जा सके, लेकिन उनकी कारस्तानी ने आग जरूर लगा दी। बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होने के बाद CCTV कैमरे का कनेक्शन काटने की चक्कर में शार्ट सर्किट हो गया। इससे लगी आग से कंप्यूटर और वहां रखे दस्तावेज जल गए। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस और बैंक प्रबंधक को दी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पांडुका स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के गेट के पास लगी खिड़की खुली हुई थी। सुबह ग्रामीणों ने खिड़की खुली देखी तो मौके पर पहुंच गए। अंदर काला धुआं भरा हुआ था और सामान जला हुआ दिख रहा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और बैंक प्रबंधक को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद बैंक प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि अंदर आग लगने से नुकसान हुआ है। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने अंदर घुसने के बाद CCTV कैमरे के तार काटने की कोशिश की। इसके चलते शार्ट सर्किट हुआ और बैंक में आग लग गई। इन सबके चलते चोर वहां से रुपए ले जाने में तो कामयाब नहीं हो सके, लेकिन आग लगने के कारण बैंक में रखी फाइलें, कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। हालांकि आग लगने से बैंक में हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो सका है। बैंक की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड भी तैनात नहीं था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *