The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को रौंदा,10 गायों की मौके पर मौत, 2दो मवेशियों की उपचार जारी,आरोपी की जांंच में जुटी पुलिस

Spread the love

राजनांदगांव। डोंगरगढ़-पनियाजोब के बीच सोमवार सुबह एक सडक़ हादसे में ट्रक ने गायों को बुरी तरह रौंद दिया। घटना में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में घायल दो मवेशियों का पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। हादसे की खबर के बाद बोरतलाव थाना प्रभारी अब्दुल समीर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अपरान्ह 11 बजे के आसपास एक चरवाहा मवेशियों के झुंड को लेकर सडक़ से गुजर रहा था।

इसी बीच तेज गति में दौड़ती एक ट्रक ने मवेशियों को रौंद दिया। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पतासाजी कर रही है। मवेशियों को कुचलने की खबर से आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *