आम नागरिकों को हेलमेट के उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति हेलमेट रैली का किया आयोजन, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जशपुर। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के रणजीता स्टेडियम के समीप आम नागरिकों को हेलमेट के उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जनजागरूकता के लिए संयुक्त रूप से हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक विनय भगत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एसपी विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी ने स्वयं हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन पर सवार होकर आम लोगों को हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमो का पालन का संदेश दिया। लोगों ने जिला और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते बाईक चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का सही तरीके से पालन करने की बात कही। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट संजीव कुमार, सीईओ जिला पंचायत के.एस.मण्डावी, एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डे, उपाध्यक्ष नगर पालिका जशपुर राजेश गुप्ता, सूरज चौरसिया, पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ व होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

