The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय भुगतान का आदेश जारी-मंत्री अनिला भेड़िया

Spread the love

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का आदेश जारी किया जा चुका है। दीवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी। विभागीय संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने संचालनालय के अधिकारियों को निर्देश देकर लंबित भुगतान में तेजी लाते हुए हर हाल में दिवाली से पहले आंगनबाड़ीकर्मियों के बैंक खातों तक रुपए पहुंचाने कहा है। विभाग की डायरेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने भी जिला स्तर के अधिकारियों को कहा है कि वे परियोजना कार्यालयों से तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए आंगनबाड़ीकर्मियों के बैंक अकाउंट तक भुगतान पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। संचालनालय के सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की लेट-लतीफी या लापरवाही के कारण किसी भी आंगनबाड़ीकर्मी के बैंक खाते में लंबित भुगतान करने में विलंब होता है, तो शिकायत होते ही दोषी अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor