मोबाइल फोन लूटने वाले तीन आरोपियों को 8 नग मोबाइल के साथ पुलिस ने दबोचा
रायपुर। पुलिस ने मोबाईल फोन चोरी और लूट करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी बाजार पास एक्टिवा दोपहिया वाहन में सवार 3 लड़के अपने पास अनेक मोबाईल फोन रखें है तथा मोबाईल फोन को सस्ते दाम में बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस टीम को आरोपियों को मोबाईल के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलियों के लड़कों एवं वाहन की पतासाजी कर चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा लड़कों से बातचीत का प्रयास करने पर लड़के भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर लड़कों ने अपना नाम दीपक सोनी, शेख असफाक एवं सूरज सिंह चैहान निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा उक्त तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास कुल 8 नग मोबाईल फोन रखा होना पाया गया। आरोपियों द्वारा एक्टिवा दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर उक्त 8 नग मोबाईल फोन को रायपुर शहर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से चोरी एवं लूट करना बताया गया। घटना में प्रयुक्त 1 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 10/21 धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तारी आरोपी
- दीपक सोनी पिता राजकुमार सोनी 27 साल निवासी कृष्णा नगर डबरापारा भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
- शेख असफाक पिता शेख कलीम24 साल निवासी गीता नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
- सूरज सिंह चैहान पिता दुर्गा सिंह चैहान 21 साल निवासी डबरापारा भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।