The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

SportsNational

विराट कोहली की बच्ची से रेप करने की धमकी मामले में दिल्ली महिला आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार किया

Spread the love

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच भारत पाकिस्तान से मिली हार के बाद कुछ तथाकथित क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर आई विराट कोहली की 10 महीने की बच्ची से रेप करने की धमकी के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। महिला आयोग ने मंगलवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है कि जिस तरह से विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को ट्विटर पर धमकी दी गई, वह बेहद शर्मनाक है।

इस टीम ने हमें हजारों बार गौरवान्वित किया है, हार में यह सस्तापन क्यों? मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है,10 महीने की बच्ची को धमकी देने वाले सभी को गिरफ्तार किया जाए! दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन ने भी नोटिस की कॉपी शेयर की है। इसमें कहा गया है कि अगर किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है तो कृपया आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दें। पुलिस को इस संबंध में 8 नवंबर तक जानकारी देने को कहा गया है। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले ही मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान से अपना पहला मैच बुरी तरह हार गई थी। सोशल मीडिया पर टीम की काफी आलोचना हुई थी। इस दौरान लोगों ने खास तौर पर विराट कोहली पर निशाना साधा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *