The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीआरपीएफ कैम्प की घटना को बताया दुर्भाग्यजनक,घायल जवानों के बेहतर इलाज के दिये निर्देश

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। सीएम बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor