The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मारपीट कर युवक से मोबाइल लूटा,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर के बीरगांव इलाके में मारपीट कर मोबाइल लूट लेने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश नगर बीरगांव वार्ड 21 निवासी मनीष कुमार साहू पिता मन्नु राम साहू उम्र 19 वर्ष ने 09 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 04 नवंबर लक्ष्मी पुजा की रात्रि 08 बजे अटल चौक कैलाश नगर में खड़ा था तभी विकाश(टिकिया)नाम के लडके ने उससे मारपीट कर चोट पहुंचाया व उसका मोबाइल कीमती 18490रूपये को लूट लिया।घटना को प्रार्थी के दोस्त सतवंत सिंह राजपुत तथा मोहल्ले के कुछ लोग देखे है।डर की वजह से वह घटना की जानकारी कुछ दिनों तक अपने परिजनों को नही दिया था।जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई इसके बाद घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *