The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीएम भूपेश बघेल भिलाई दौरे के लिए रवाना,विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज भिलाई दौरे पर रवाना हुए। जहां आयोजित हीरक जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद खैरागढ़ जाएंगे और वहां कमल विलास पैलेस में विधायक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय देवव्रत सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ से लौटने के बाद राजीव भवन दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.45 बजे से 5.30 बजे तक सूर्यकुंड तालाब, लक्ष्मण नगर भिलाई में तथा 5.45 बजे से 6.30 बजे तक सेक्टर-2 भिलाई में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद सेक्टर-9 भिलाई में फुटबाल ग्राउंड के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राजनांदगांव जाएंगे तथा वहां रात्रि 8 से 9 बजे तक ”वाह-वाह राजनांदगांव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव से रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor