The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मस्जिद के अन्दर रखा रुपयों से भरा दानपेटी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
राजनादगांव। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करेठी में मस्जिद के अन्दर रखा रुपयों से भरा दानपेटी किसी ने चोरी कर लिया।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 ,457 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करेठी निवासी अनिश खान 58 वर्ष ने डोंगरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम करेठी में उपसरपंच के पद पर पदस्थ है। 28.09.2022 को सुबह अब्दुल वहीद ने उसे आकर बताया कि वह सुन्नी इमाम आजम मस्जिद , ग्राम करेठी में नमाज पढने गया था तो देखा की मस्जिद का सामान ईधर उधर फैला है एंव मस्जिद में रखा स्टील का दानपेटी नही है, तब वह अब्दुल वहीद एंव हफीजी असलम रजा के साथ मस्जिद में जाकर देखा तो मस्जिद का सामान फैला हुआ था, वहा पर रखा दानपेटी नही था। एंव मस्जिद को किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ है। दानपेटी करीबन 03 वर्षो से नही खुला था। उसमे लगभग 15,000/- रूपये नगद दान की राशि थी। किसी अज्ञात चोर ने दानपेटी एवं उसमे रखे लगभग 15,000/- रूपया को चोरी कर ले गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *