The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर,मौके पर मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा । जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला पैदल ही रास्ते में जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी।जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी भाई टंडन कोरबा चांपा मार्ग से पैदल ही सुबह जा रही थी। इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे कोथरी के पास पीछे से आ रही ट्रेलर ने गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह वहीं गिर गई। बताया गया कि महिला के सिर और शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके कारण उसकी जान गई।महिला को टक्कर मारकर ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही महिला का शव देख हंगामा करने लगा। इसके बाद उन्होंने कोरबा-चांपा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक ये रास्ता बंद रहा। आने-जाने वाले लोग परेशान होते रहे। गुस्साए लोग मुाआवजे की मांग कर रह थे।घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया। पुलिस ने ग्रामीणों को भी खूब समझाया। जिसके बाद वह माने फिर शांत होकर घर लौट गए। पुलिस ने अब मामले में जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor