घर में सो रही महिला को जहरीले सांप ने डंसा ,मौत

Spread the love

बिहार । आरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव में बीते रविवार की रात घर में सो रही महिला को की सर्पदंश से मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका दुल्हिनगंज निवासी श्रवण सिंह की 35 वर्षीया पत्नी सुकवारो देवी थी। महिला के बेटे ने बताया की गांव में ही उनका एक नया घर बना है। रविवार की रात वह बहन और मां के साथ उसी मकान में सोया था। तभी किसी सांप ने उनको डंस लिया।‌ इससे उनकी नींद खुल गयी और कहा कि‌ किसी जंतू ने काट लिया है। डॉक्टर के पास ले चलो। इसके बाद उसे इलाज के लिए आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल लाया लाया गया।‌ वहां डाक्टरों की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.