The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

टोना टोटका का आरोप लगा कर महिला की प्रताड़ना, देवरानी सहित 3 गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा। उरगा थाने के भांटापारा कुदुरमाल में टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 2 साल से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने देवरानी, उसकी पुत्री और पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में बीएनएस और टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
थाना उरगा में अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत सत्यभामा वैष्णव पति स्व. ओमप्रकाश वैष्णव 65 निवासी कुदुरमाल वार्ड क्र. 04 ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उनकी देवरानी लक्ष्मीन वैष्णव उर्फ लक्ष्मी, उसकी पुत्री चंचल वैष्णव और पुत्र किशन वैष्णव उर्फ गोलू पिछले कई वर्षों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी रोज घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हैं। बुजुर्गों को जादू-टोना करने का आरोप लगाकर टोना-टोटका करने वाली महिला कहकर पूरे मोहल्ले में बदनाम करते हैं। इतना ही नहीं दिवंगत पति के लिए अपने पति को खुद मार कर खा गई जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी करते हैं।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मिलकर धमकी दी कि घर से बाहर निकली तो जान से मार देंगे। साथ ही यह भी कहा कि घर में कूलर जल जाए या कोई सामान खराब हो तो उसका आरोप भी मुझ पर लगा देते हैं। इस कारण पीड़िता और उसका बेटा राजेंद्र वैष्णव भयभीत हैं और घर से बाहर निकलने से डरते हैं।शिकायत पर उरगा पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(3), 3(5) और 4, 5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तार आरोपियो में लक्ष्मीन वैष्णव उर्फ लक्ष्मी पति विष्णु वैष्णव उम्र 45 वर्ष,चंचल वैष्णव पिता विष्णु वैष्णव उम्र 21वर्ष और किशन वैष्णव उर्फ गोलू पिता विष्णु दास वैष्णव उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। तीनों भांटापारा कुदुरमाल के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा के समक्ष पेश किया। जहां जमानत के अभाव में जेल भेज दिया गया। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में टोनही के नाम पर प्रताड़ना के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *