The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली आयल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । माना थाना क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली आयल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपित को गिफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित रोहित पिंजनी को पकड़ा है। उसके खिलाफ कापीराइड एक्ट के तहत अपराध कायम कर अग्रिम कार्रवाई की गई। माना थाने में इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी द्वारा नकली आयल की बेचे जाने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि सद्दानी मार्केट स्थित शिव शक्ति लुब्रिकेशन दुकान में संचालक इंडियन आयल और एचपी कंपनी का नकली आयल बेचा जा रहा है। शिकायत पर पुलिस दुकान में जाकर जांच कर आरोपित रोहित पिंजनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से नकली आयल करीब 1502 लीटर जब्त किया गया। इसमें 67 कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 20 डब्बा आइल जब्त किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *