The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस ने भिलाई नगर पालिक निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र किया जारी

Spread the love

भिलाई। कांग्रेस पार्टी ने भिलाई नगर पालिक निगम चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पूर्व महापौर नीता लोधी के साथ घोषणा पत्र जारी किया।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिन बातों का जिक्र किया गया है, उनमें… सेक्टर टाउनशिप क्षेत्र में बिजली बिल योजना का लाभ पहुँचाया जावेगा

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि पर पट्टा प्रदान किया जावेगा

सुपेला, पावर हाउस में ओवर ब्रिज के नीचे मल्टीपार्किंग का निर्माण

सम्पत्ति कर एवं समेकित कर कम किया जावेगा

टाउनशिप सेक्टर क्षेत्र के बैक लाइन में चेकर टाइल्स एवं सम्पूर्ण सीवरेज लाइन का सुधार

लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय को ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित किया जावेगा

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों में महिलाओं हेतु विशेष शौचालय

पिंक टॉयलेट का निर्माण नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कौशल विकास योजना से स्वरोजगार प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आबादी भूमि में काबिज जनों को मालिकाना अधिकार प्रदान किया जाएगा

भिलाई टाउनशिप सेक्टर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नलजल योजना में शिवनाथ से पानी सप्लाई शुरू करते हुए सभी घरों तक नल की सुविधा

स्मृति नगर सोसायटी को निगम में समायोजित किया जाएगा ऐसे हितग्राही जिनके नल कनेक्शन न होने के बावजूद जल कर लिया ऐसे सभी जनों का जलकर माफ किया जाएगा

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor