Wednesday, November 18, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजनांदगांव में आयोजित होने वाली वाली हॉकी प्रतियोगिता को प्रशासन ने किया स्थगीत

Spread the love

राजनांदगांव। प्रतिष्ठित खेल स्पर्धा 79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता को प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के नए वैरियंट ऑमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार को देखते हुए स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है। इस प्रतियोगिता में अधिकांश टीमों ने शामिल होने के लिए असहमति जताई है तथा खेद व्यक्त किया है। देश में ऑमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए ऐहतियातन आयोजित होने वाली टूर्नामेंट को स्थगित किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर आगे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश को 45 टीमों से संपर्क किया गया था। जिसमें से अधिकांश टीम ने कोरोना के मद्देनजर प्रतियोगिता में शामिल होने से इंकार कर दिया। प्रतियोगिता में पूरे देश को विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेती। जिससे कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के फैलाव की संभावना हो सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor