The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला अफसर की कार ने बाइक सवार पंच को मारी जोरदार टक्कर,पंच अस्पताल में भर्ती

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर में मंगलवार को महिला अफसर की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पंच गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने गाड़ी और ड्राइवर को रुकवा लिया। कार में उद्यान सहायक संचालक मीटिंग में जाने के लिए निकली थी। लोगों के आक्रोश को देख पुलिस ने उन्हें कलेक्ट्रेट पहुंचाया। वहीं घायल पंच को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सहायक संचालक उद्यान रंजना मखीजा अपनी कार में अकलतरा से जांजगीर कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकली थी। उनकी वहां टाइम लिमिट को लेकर मीटिंग थी। कार उनका ड्राइवर हीरा पाटले चला रहा था। अभी वे तिलई गांव में नेशनल हाईवे- 49 पर पहुंचे ही थे कि मोड़ के पास बाइक सवार गांव के पंच अनूप कुमार कुर्रे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनूप सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आ गईं।कार पर छत्तीसगढ़ शासन लिखा देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया और कार चालक को रोक लिया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अनूप कुमार को जिला अस्पताल ले गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *