Friday, November 13, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीरगांव नगर निगम में महापौर चुने जाने के बाद जोगी कांग्रेस,भाजपा,कांग्रेस के बीच जमकर हंगामा,कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Spread the love

रायपुर । बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस नेता नंदलाल देवांगन को महापौर चुन लिया गया है। मगर इसके बाद भी जोगी कांग्रेस, कांग्रेसी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा होता रहा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।महापौर चुने के जाने के बाद सभापति का चुनाव किया जाना था। इस बीच कांग्रेस नेताओं को खबर लग गई कि जोगी कांग्रेस के कुछ लोग निगम दफ्तर के भीतर घुस गए हैं। यह सुनते ही कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी निगम दफ्तर के गेट तक पहुंच गए।पुलिस ने उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए कांग्रेसी अंदर जा घुसे। बताया गया की बड़ी तादाद में कांग्रेसी अंदर पहुंचे, नारेबाजी करते हुए सीढ़ियां चढ़ने लगे। जहां सभापति पद के उम्मीदवार का चुनाव हो रहा था। गुस्साई पुलिस ने कांग्रेसियों को फौरन दफ्तर से बाहर निकाला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor