The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पत्नी व दो बच्चों की हत्या के बाद मजदूर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

भिलाई । मजदूर ने दो मासूम बच्चों व पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत उमरपोटी में ठेका मजदूर भोजराज साहू 30 वर्ष ने गुरुवार शाम काम से घर लौटा। काफी देर तक जब उसके घर पर कोई हलचल सुनाई नहीं दी तो परिजनों ने घर के भीतर झांक कर देखा। भोजराज फांसी पर लटका हुआ था। वहीं उसकी पत्नी ललिता साहू 28 वर्ष व दो बच्चे प्रवीण 4 साल तथा डिगेंद्र 2 साल मृत हालत में पड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि भोजराज ने तीनों की हत्या तकिये से मुंंह दबाकर की होगी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संजय ध्रुव, नेवई थाना टीआई ममता अली शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नेवई थाना टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *