Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला के गले से सोने का हार लूटकर बाइक सवार हो गए फरार,वारदात सीसी टीवी में कैद

Spread the love

बिलासपुर । महिला के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार 2 लोग सोने का हार लूटकर भाग गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला सकरी थााना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाल नमृता पाठक शादी में शामिल होने जांजगीर-चांपा आई थीं। उनके मामा के बेटे की शादी रविवार को बिलासपुर के उसलापुर स्थित न्यू गीता पैलेस से हो रही है। इसी कार्यक्रम में नमृता भी शामिल हुई थी। दोपहर के वक्त उनकी बेटी बाहर खेलते-खेलते चले गई थी। जिसके बाद वह अपने बेटी को बाहर देखने आई थीं। वह पैलेस के बाहर रोड किनारे झुककर बेटी से बात कर रहीं थी। इसी दौरान एक बाइक में सवार होकर 2 युवक पहुंचे। महिला के गले से 2 तोले का सोने का हार अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये लूटकर भाग गये। महिला जैसे ही पीछे पलटी तब तक आरोपी भाग चुके थे। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor